Wednesday, 25 November 2026 | 7:59 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : लोगो से भरी पिकअप पलटी

पंजाब से धान की गुढ़ाई कर घर लौट रहे बरखेड़ा क्षेत्र के मजदूरों से भरी पिकअप बरेली क्षेत्र में नवाबगंज-बरखेड़ा मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से बरखेड़ा सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया। पिकअप में मसीत और मूसेपुर समेत अन्य गांवों के मजदूर सवार थे।
Share:
पीलीभीत : लोगो से भरी पिकअप पलटी

पंजाब से धान की गुढ़ाई कर घर लौट रहे बरखेड़ा क्षेत्र के मजदूरों से भरी पिकअप बरेली क्षेत्र में नवाबगंज-बरखेड़ा मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से बरखेड़ा सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया।

पिकअप में मसीत और मूसेपुर समेत अन्य गांवों के मजदूर सवार थे। सभी 11 जून को पंजाब के गांव सीमा मंडी में धान की गुढ़ाई करने के लिए गए थे। कार्य पूरा होने के बाद सभी लोग पिकअप से लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह क्योलड़िया थाना क्षेत्र के सरौरा गांव के निकट पहुंचते पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।

चालक को झपकी आने से हादसा होने की बात कही जा रही है। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। जिसमें दोनों गांव के कैलाश, राकेश, जमुना प्रसाद, तोता राम, पुत्तू लाल, सत्यवीर, बब्लू, महेंद्र पाल, आकाश शामिल हैं।