Tuesday, 15 September 2026 | 2:43 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में परिषदीय स्कूलों में रंगोली बनाकर उसमें दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली पर्व मनाया गया।

पूरनपुर प्राथमिक विद्यालय खाता में दीपावली पर्व के अवकाश से पहले शनिवार को स्कूली बच्चों एवं अध्यापकों ने रंगोली बनाकर सजाई और रंगोली में दर्जनों दिए में बाती और तेल भरकर दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली पर्व मनाया गया। बच्चे दीप प्रज्ज्वलित करने में बहुत ही खुशी जता रहे थे। बच्चों ने खुशी में फुलझड़ी और
Share:
पीलीभीत : दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में परिषदीय स्कूलों में रंगोली बनाकर उसमें दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली पर्व मनाया गया।
Read in your preferred language.

पूरनपुर प्राथमिक विद्यालय खाता में दीपावली पर्व के अवकाश से पहले शनिवार को स्कूली बच्चों एवं अध्यापकों ने रंगोली बनाकर सजाई और रंगोली में दर्जनों दिए में बाती और तेल भरकर दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली पर्व मनाया गया। बच्चे दीप प्रज्ज्वलित करने में बहुत ही खुशी जता रहे थे। बच्चों ने खुशी में फुलझड़ी और पटाखे दगाए। अध्यापको ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राधाकृष्ण कुशवाहा, पारुल गुप्ता, राजेश्वरी देवी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा विद्यालय खमरियापट्टी, अमरैयाकलां, नईबस्ती, चंदुइया, भगवंतापुर, सुखदासपुर, रघुनाथपुर, उच्च प विद्यालय पूरनपुर आदि स्कूलों में मनाया गया। यहां पर अवधेश कुमार, उमाशंकर, कंचनदेवी कुशवाहा, कपिल पांडेय, शिवांगी, पूनम सिंह, ब्रजेश शुक्ला, रोहित मिश्रा आदि मौजूद रहे।