Tuesday, 15 September 2026 | 3:22 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: फर्जी आईजीआरएस ऑनलाइन शिकायत के आधार पर पात्रता सूची में दर्ज प्रधानमंत्री आवास योजना का आवास बगैर जांच किए अपात्र कर काट दिया गया, शिकायत जिलाधिकारी से की गई।

कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव महद खास निवासी आत्माराम पुत्र जमुनाप्रसाद गरीब मजदूर पेशा परिवार कच्चे घर में निवास करता है। जिसमें पूर्व सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रता सूची में आवास आया हैं जिसमें किसी रंजिशन नन्दकिशोर पुत्र गेंदनलाल नाम के व्यक्ति ने ऑनलाइन आईजीआरएस से शिकायत
Share:
पीलीभीत: फर्जी आईजीआरएस ऑनलाइन शिकायत के आधार पर पात्रता सूची में दर्ज प्रधानमंत्री आवास योजना का आवास बगैर जांच किए अपात्र कर काट दिया गया, शिकायत जिलाधिकारी से की गई।
Read in your preferred language.

कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव महद खास निवासी आत्माराम पुत्र जमुनाप्रसाद गरीब मजदूर पेशा परिवार कच्चे घर में निवास करता है। जिसमें पूर्व सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रता सूची में आवास आया हैं जिसमें किसी रंजिशन नन्दकिशोर पुत्र गेंदनलाल नाम के व्यक्ति ने ऑनलाइन आईजीआरएस से शिकायत की है। जबकि शिकायतकर्ता नाम का कोई व्यक्ति गांव में निवास नहीं करता है। इधर फर्जी शिकायत के आधार पर सहायक विकास अधिकारी ने गांव में बगैर जांच किए प्रधानमंत्री आवास योजना का आवास से अपात्र कर दिया है। जिससे गरीब परिवार अपना आवास पाने के लिए इधर-उधर भटक रहा है। मगर सक्षम अधिकारी गरीब परिवार की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इधर पीड़ित ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच कराकर प्रधानमंत्री आवास योजना का पात्रता सूची में दर्ज आवास दिलाने की मांग की है।