Tuesday, 15 September 2026 | 2:31 PM
भारत

पीलीभीत :पीड़ित के रुपए मांगने पर गाली गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी

पीलीभीत पूरनपुर ;दोगुनी धनराशि करने का झांसा देकर युवक से हजारों रुपए ठग लिए।6 वर्ष बाद रुपए वापस देने की बात तय हुई।आरोप है कि उसके कंपनी के रुपए निकालकर हड़प लिए गए।रुपए मांगने पर टालमटोल कर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव चित्रपुर निवासी मान
Share:
पीलीभीत :पीड़ित के रुपए मांगने पर गाली गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर ;दोगुनी धनराशि करने का झांसा देकर युवक से हजारों रुपए ठग लिए।6 वर्ष बाद रुपए वापस देने की बात तय हुई।आरोप है कि उसके कंपनी के रुपए निकालकर हड़प लिए गए।रुपए मांगने पर टालमटोल कर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव चित्रपुर निवासी मान सिंह ने बताया नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी एक युवक ने 6 साल में दोगुनी राशि देने का झांसा दे दिया।पीडित ने विश्वास कर 36हजार रुपये जमा कर दिए।6 वर्ष बीतने के बाद युवक ने पीडित के हस्ताक्षर करवा कर उसका कंपनी से रुपया निकालकर हडप लिए।जब उसको जानकारी लगी तो उसके होश उड़ गए।पीड़ित बीमा करने वाले युवक के पास पहुंचा और अपने रुपए मांगे तो आरोप है कि टालमटोल करने लगा।17 अक्टूबर को पीड़ित रुपए मांगने उसके घर गया था।आरोप है कि गाली गलौज कर मारपीट करने पर आमादा हो गए और रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है।मामला सही पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी