Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
UP News

पीलीभीत नगर पालिका ने समस्याओं के समाधान के लिए जारी किया टोल फ्री नंबर

पूरनपुर। लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अब नगर पालिका परिषद कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। उन्हें सिर्फ टोल फ्री नंबर पर अपनी समस्या बतानी होगी। शनिवार को नगर पालिका में टोल फ्री नंबर 18001802300 विधायक बाबूूराम पासवान ने जारी किया। विधायक ने कहा कि नगर पालिका से संबंधित किसी भी समस्या
Share:
पीलीभीत नगर पालिका ने समस्याओं के समाधान के लिए जारी किया टोल फ्री नंबर
Read in your preferred language.

पूरनपुर। लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अब नगर पालिका परिषद कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। उन्हें सिर्फ टोल फ्री नंबर पर अपनी समस्या बतानी होगी। शनिवार को नगर पालिका में टोल फ्री नंबर 18001802300 विधायक बाबूूराम पासवान ने जारी किया।

विधायक ने कहा कि नगर पालिका से संबंधित किसी भी समस्या के लिए अब लोगों को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि लोग हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या नोट करा सकते हैं। दोबारा समस्या के संबंध में पूछने पर शिकायकर्ता को उसकी समस्या के समाधान की स्थिति की जानकारी दी जाएगी।

इस दौरान विधायक बाबूराम पासवान, व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी, अशोक खंडेलवाल, हर्ष गुप्ता, संजय गुप्ता, बृजेश गुप्ता, डॉ. दिनेश गुप्ता, सोनू आर्य, संदीप खंडेलवाल, अनुराग अग्निहोत्री, ऋतुराज पासवान, हर्ष प्रधान आदि मौजूद रहे।