Tuesday, 15 September 2026 | 10:10 AM
भारत

पीलीभीत : विधायक ने गभिया सहराई में किया बाढ़ राहत परियोजनाओं का निरीक्षण

पूरनपुर। गभिया सहराई में चल रहीं बाढ़ योजनाओं का आज विधायक बाबूराम पासवान ने निरीक्षण किया। काम की गति धीमी होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और बरसात आने से पहले काम पूरा कराने के निर्देश दिए। इसको लेकर अभिनेताओं में हड़कंप मचा रहा। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गभिया सहराई में शारदा नदी पर चल रही बाढ़ राहत पर
Share:
पीलीभीत : विधायक ने गभिया सहराई में किया बाढ़ राहत परियोजनाओं का निरीक्षण
Read in your preferred language.

पूरनपुर। गभिया सहराई में चल रहीं बाढ़ योजनाओं का आज विधायक बाबूराम पासवान ने निरीक्षण किया। काम की गति धीमी होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और बरसात आने से पहले काम पूरा कराने के निर्देश दिए। इसको लेकर अभिनेताओं में हड़कंप मचा रहा।
कलीनगर तहसील क्षेत्र के गभिया सहराई में शारदा नदी पर चल रही बाढ़ राहत परियोजनाओं का आज पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। काम की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 20 जून से पहले काम पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून आने से पहले सभी परियोजनाएं पूरी कर ली जानी चाहिए। इस मौके पर गांवों के प्रधान व अन्य लोग मौजूद रहे।

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा