Tuesday, 15 September 2026 | 10:11 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: दिनदहाड़े बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

पूरनपुर।धार्मिक स्थल से पूजा अर्चना कर वापस घर लौट रहे बाइक सवार दंपत्ति को नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए वाइक आगे लगा दी।विरोध पर पिटाई लगाकर महिला के कुंडल छीन लिए।शोर मचाने पर बदमाश जान से मारने की एलानियां धमकी देते हुए फरार हो गए।शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बंडा थाना क्
Share:
पीलीभीत: दिनदहाड़े बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
Read in your preferred language.

पूरनपुर।धार्मिक स्थल से पूजा अर्चना कर वापस घर लौट रहे बाइक सवार दंपत्ति को नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए वाइक आगे लगा दी।विरोध पर पिटाई लगाकर महिला के कुंडल छीन लिए।शोर मचाने पर बदमाश जान से मारने की एलानियां धमकी देते हुए फरार हो गए।शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
बंडा थाना क्षेत्र के गांव पिपरा निवासी प्रेमपाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी रामवती व पुत्र सोनू के साथ पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव तकिया दिनारपुर में स्थित धार्मिक स्थल पर पूजा अर्चना करने गई थी।वापस लौटने के दौरान पूरनपुर-वंडा हाईवे पर स्थित घुंघचाई पेट्रोल पंप के पास वाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए वाइक रोक ली।विरोध करने पर पिटाई लगाकर महिला के कुंडल लूट लिए।शोर-शराबा करने पर तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए।कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया।लेकिन वे भागने में कामयाब रहे।दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात को लेकर खलबली मच गई।मामले की सूचना पुलिस को दी गई।एक सप्ताह पहले भी इसी जगह पर दिनदहाड़े बदमाशों ने महिला के कुंडल लूट लिए थे।घटना को पुलिस नजरअंदाज कर दिया।दूसरी बारदात होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।चौकी प्रभारी मंगल सिंह ने बताया कि लूट की घटना नहीं हुई है।पीड़ित वापस अपने घर चले गए हैं।