Tuesday, 15 September 2026 | 11:08 AM
भारत

पीलीभीत : ‘‘ माँ भगवती समूह ’’ जनपद का छठवॉ महिला स्वयं सहायता समूह जिसका उत्पाद ऑनलाइन साइड अमेजन पर हुआ उपलब्ध।

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा जनपद के महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु गठित महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के साथ साथ बाजार की उपलब्धता हेतु ऑनलाइन बिक्री से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। ऑनलाइन अमेजन पर अपने उत्पाद उपलब्ध कराने वाला ग
Share:
पीलीभीत : ‘‘ माँ भगवती समूह ’’ जनपद का छठवॉ महिला स्वयं सहायता समूह जिसका उत्पाद ऑनलाइन साइड अमेजन पर हुआ उपलब्ध।
Read in your preferred language.

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा जनपद के महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु गठित महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के साथ साथ बाजार की उपलब्धता हेतु ऑनलाइन बिक्री से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। ऑनलाइन अमेजन पर अपने उत्पाद उपलब्ध कराने वाला ग्राम बेहटी विकासखण्ड बिलसण्डा ‘‘माँ भगवती समूह’’ महिला स्वयं सहायता समूह जनपद का छठवॉ समूह बना। माँ भगवती समूह द्वारा किचन गार्डन हेतु वर्मी कम्पोस्ट खाद उत्पाद निर्मित किया जा रहा है। परियोजना निदेशक को उनके उत्पाद को ऑनलाइन बिक्री करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये थे। वर्मी कम्पोस्ट खाद उत्पाद सहित विभिन्न प्रकार की सामाग्री ऑनलाइन खरीद हेतु लिंक https://www.amazon.in/gp/product/B0B1JBP9SS/ref=cx_skuctr_share?smid=A3JJDA3NXJQTLVपर उपलब्ध है।