Tuesday, 15 September 2026 | 4:03 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन ।

पीलीभीत :जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद पीलीभीत के तत्वाधान में दिनांक 26.01.2021 को श्रीमती सुदेश कुमारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ज्ञान इण्टरनेशनल स्कूल पीलीभीत में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उपरोक्त विधिक साक्षरता शिविर का आयेजन श्र
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत :जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद पीलीभीत के तत्वाधान में दिनांक 26.01.2021 को श्रीमती सुदेश कुमारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ज्ञान इण्टरनेशनल स्कूल पीलीभीत में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उपरोक्त विधिक साक्षरता शिविर का आयेजन श्रीमती सुदेश कुमारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत की उपस्थिति में किया गया। उक्त शिविर में श्रीमान तहसीलदार सदर, श्री विवेक कुमार, लेखपाल श्री मदन लाल तथा पी0एल0वी0 श्री राममूर्ति गंगवार, श्री शरद कान्त शर्मा, श्री मनोज कुमार शर्मा व स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। संचालन के उपरान्त श्रीमती सुदेश कुमारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर ध्वजारोहण कर संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई और देश भक्ति गीत गाकर भारतीय संविधान में निहित मौलिक अधिकारों व मौलिक कर्तव्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही तहसीलदार सदर के द्वारा भी उक्त विषय पर उपस्थित जनसमूह को विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी।

रिपोर्ट फूलचंद राठौर पीलीभीत