Tuesday, 15 September 2026 | 2:49 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत के मजदूर को चलती बस से फेंका, पहिये से कुचलकर मौत

पीलीभीत से जयपुर जा रही डबल डेकर बस से मामूली विवाद के बाद मजदूर को नीचे फेंक दिया गया। मजदूर बस के पिछले पहिये के नीचे आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस का स्टाफ मौके से फरार हो गया, बारादरी पुलिस मौके से परिवार को थाने ले आई। बस को कब्जे में ले लिया गया है। पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्ष
Share:
पीलीभीत के मजदूर को चलती बस से फेंका, पहिये से कुचलकर मौत
Read in your preferred language.

पीलीभीत से जयपुर जा रही डबल डेकर बस से मामूली विवाद के बाद मजदूर को नीचे फेंक दिया गया। मजदूर बस के पिछले पहिये के नीचे आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस का स्टाफ मौके से फरार हो गया, बारादरी पुलिस मौके से परिवार को थाने ले आई। बस को कब्जे में ले लिया गया है।

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी 38 वर्षीय विजयपाल जयपुर में मजदूरी करते थे। वह दीपावली पर घर आए थे। परिवार समेत गांव से जयपुर में मजदूरी करने जा रहे थे। पत्नी, भतीजे प्रमोद व अन्य लोगों के साथ वह डबल डेकर निजी बस से दिल्ली जाने को बृहस्पतिवार शाम घर से निकले। रात करीब नौ बजे बस बरेली पहुंची। भतीजे प्रमोद के मुताबिक चाचा विजयपाल को लघुशंका लगी। उन्होंने कंडक्टर से बस रोकने को कहा। उसने इन्कार कर दिया। बताते हैं कि विजयपाल ज्यादा जिद करने लगे तो कंडक्टर ने पीलीभीत बाईपास से संजयनगर मोड़ पर बस पहुंचते ही उन्हें धक्का दे दिया। इससे वह बस के खुले हुए गेट से नीचे आ गिरे और बस के पिछले पहिये के नीचे आ गए।

घटना के बाद बस के ड्राइवर, कंडक्टर व क्लीनर बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय सूचना पर मौके पर पहुंचे। यहां से परिजनों को थाने ले गए। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली जाएगी।