Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

पीलीभीत : उपचार के दौरान घायल महिला की मौत

थाना न्यूरिया क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मोहल्ला यार खां निवासी मोहम्मद जीशान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 12 मई को वह अपनी भाभी 30 वर्षीय फरजाना पत्नी इरशाद को मोटरसाइकिल से दवाई दिलवाने के लिए पीलीभीत जा रहे थे। रास्ते में बिथरा अड्ड
Share:
पीलीभीत : उपचार के दौरान घायल महिला की मौत
Read in your preferred language.

थाना न्यूरिया क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है।
मोहल्ला यार खां निवासी मोहम्मद जीशान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 12 मई को वह अपनी भाभी 30 वर्षीय फरजाना पत्नी इरशाद को मोटरसाइकिल से दवाई दिलवाने के लिए पीलीभीत जा रहे थे। रास्ते में बिथरा अड्डे के समीप कार ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई।

उनका बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। प्रभारी निरीक्षक न्यूरिया प्रदीप विश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।