Tuesday, 15 September 2026 | 3:20 PM
भारत

पीलीभीत :पति की गैरमौजूदगी में गर्भवती महिला को मां बेटों ने बेरहमी से पीटा

पीलीभीत पूरनपुर; पति की गैरमौजूदगी में गर्भवती महिला को पडोसी युवक व उसकी मां ने जमीन पर पटक कर बेरहमी से पिटाई लगाई।इससे गर्भवती महिला को गंभीर चोटें आई हैं। पीडित द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव घुंघचाई निवासी संजीव कुमार
Share:
पीलीभीत :पति की गैरमौजूदगी में गर्भवती महिला को मां बेटों ने बेरहमी से पीटा
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर; पति की गैरमौजूदगी में गर्भवती महिला को पडोसी युवक व उसकी मां ने जमीन पर पटक कर बेरहमी से पिटाई लगाई।इससे गर्भवती महिला को गंभीर चोटें आई हैं। पीडित द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव घुंघचाई निवासी संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार को वह किसी काम से बाहर गया हुआ था।घर पर उसकी गर्भवती पत्नी छाया देवी अकेली थी।वह अपनी जगह में ईंट लगा रही थी।आरोप है कि पडोस के रहने वाला युवक व उसकी मां मौके पर पहुंच कर गाली गलौज करने लगे।विरोध करने पर मां बेटे ने विवाहिता को जमीन पर पटक कर बेरहमी से मारा पीटा। बताया जाता है कि पेट में लाते और डंडे मारने से विवाहिता की हालत बिगड़ गई।घटना को लेकर हडकंप मच गया।जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।घायल विवाहिता को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया।जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले की पुलिस को तहरीर दी गई है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया इस मामले में तहरीर पर जांच की जा रही है।जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।