Monday, 14 September 2026 | 9:20 PM
UP News

पीलीभीत :पति ने पत्नी को जान से मरने की धमकी

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के भिखरियापुर मजरा नूरपुर हथौड़ा में विवाद होने की सुचना यूपी 112 पर दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस को पत्नी ने बताया कि पति तमंचे से गोली मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने तमंचा बरामद कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जांच में गांव की बेबी नाम की महिला ने बताया कि उसके
Share:
पीलीभीत :पति ने पत्नी को जान से मरने की धमकी
Read in your preferred language.

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के भिखरियापुर मजरा नूरपुर हथौड़ा में विवाद होने की सुचना यूपी 112 पर दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस को पत्नी ने बताया कि पति तमंचे से गोली मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने तमंचा बरामद कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

जांच में गांव की बेबी नाम की महिला ने बताया कि उसके पति कन्हैया लाल के पास तमंचा है। आए दिन बेबी और उसकी पुत्री कंचन से मारपीट करता है। तमंचे से हत्या कर दिए जाने की धमकी भी देता है। इस पर पुलिस टीम में शामिल सिपाही राज कुमार ने घर की तलाशी ली, तो गेहूं की बोरी में छिपाकर रखा गया तमंचा बरामद हो गया।
मौके से ही पुलिस ने कन्हैया को भी गिरफ्तार कर लिया।