पूरनपुर,
जेठापुर में परिषदीय कंपोजिट स्कूल के मुख्य गेट से आबादी तक पक्की सड़क पर गंदगी और जलभराव है। इससे बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों को भी आवागमन में दिक्कत उाठानी पड़ रही है। स्कूल के बच्चों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। आरोप है कि इस समस्या के निस्तारण के लिए जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र देकर समस्या के निस्तारण की मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पूरनपुर विकासखंड के गांव जेठापुर के लोगों पक्की सड़क पर जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। लोगों का कहना है कि गांव के पानी के निकास के लिए पक्की नाली आदि व्यवस्था नहीं है। इससे सड़क पर ही गंदा पानी भरा रहता है। गांव की आबादी से परिषदीय कंपोजिट स्कूल गेट तक जलभराव होने से बच्चों को गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ता है। अन्य लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। आरोप है प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराकर समस्या के निस्तारण की मांग की लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष है। पिछले कई माह से चली आ रही जलभराव की समस्या दूर न होने पर जेठापुर परिषदीय कंपोजिट स्कूल के बच्चों का गुस्सा पनप गया। उन्होंने स्कूल गेट पर एकत्र होकर जिम्मेदारों के खिलाफ प्रदर्शन किया। सड़क पर जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की। स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि सड़क पर कीचड़ व जलभराव होने से बच्चों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। कई माह से पानी भरा होने से बदबू उठ रही है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। इस संबंध में प्रधान से कई बार कहा गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में मनिराज, संकित, अमरजीत, साधना, सुहानी, प्रियांशी, अनामिका, सोनाक्षी, मोहित, अनुज शर्मा, अंशुल, अनुज शर्मा, शिवम, काले, राजसरोज, यश, प्रशांत, संकित, सहित तमाम छात्र शामिल रहे।
भारत
पीलीभीत :गांव में नाली निर्माण ना होने से सरकारी स्कूल गेट से आबादी तक सड़क पर भरा पानी की समस्या पर बच्चों ने किया प्रदर्शन
पूरनपुर, जेठापुर में परिषदीय कंपोजिट स्कूल के मुख्य गेट से आबादी तक पक्की सड़क पर गंदगी और जलभराव है। इससे बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों को भी आवागमन में दिक्कत उाठानी पड़ रही है। स्कूल के बच्चों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। आरोप है कि इस समस्या के निस्तार
Read in your preferred language.