Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
UP News

पीलीभीत के जिले को तीन और एंबुलेंस मिलीं

पीलीभीत के जिले को तीन और नई एंबुलेंस की सौगात मिली है। मेडिकल कॉलेज परिसर में सोमवार को सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया। 108, 102 एबुलेंस सेवा के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश कुमार रोशन ने बताया कि 102 की छह एंबुलेंस की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। उसकी जगह पर नई एबुलेंस आनी
Share:
पीलीभीत के जिले को तीन और एंबुलेंस मिलीं
Read in your preferred language.

पीलीभीत के जिले को तीन और नई एंबुलेंस की सौगात मिली है। मेडिकल कॉलेज परिसर में सोमवार को सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया।

108, 102 एबुलेंस सेवा के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश कुमार रोशन ने बताया कि 102 की छह एंबुलेंस की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। उसकी जगह पर नई एबुलेंस आनी थी। चार दिन पहले एक एबुलेंस आई थी। सोमवार को तीन और नई एंबुलेंस आ गईं हैं। जिले में 102 की 26 व 108 की 23 एबुलेंस हो गईं हैं।