Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
UP News

पीलीभीत : बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत

थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया बिलहरा निवासी सलीम अपने ई-रिक्शा से गांव लिलहर से सवारियों को बैठा कर बिलसंडा की ओर जा रहे थे। इस दौरान बमरोली ईंटगांव रोड पर ई-रिक्शा की एक बाइक से भिड़त हो गई। टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया। इस कारण राघनी, विशना देवी, सुशीला देवी, रेखा, विकास और छह माह का प्रियांश घायल
Share:
पीलीभीत : बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत
Read in your preferred language.

थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया बिलहरा निवासी सलीम अपने ई-रिक्शा से गांव लिलहर से सवारियों को बैठा कर बिलसंडा की ओर जा रहे थे। इस दौरान बमरोली ईंटगांव रोड पर ई-रिक्शा की एक बाइक से भिड़त हो गई। टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया। इस कारण राघनी, विशना देवी, सुशीला देवी, रेखा, विकास और छह माह का प्रियांश घायल हो गए। इधर बाइक पर सवार कामरान और अकरम भी घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।