Monday, 14 September 2026 | 11:01 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: एटा में हुई एथलेटिक मीट में बच्चों ने फहराया परचम

पूरनपुर के अकाल एकेडमी गोमती गुरुद्वारा के बच्चों ने एटा के श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल में 24 से 28 अक्तूबर तक हुई कलस्टर स्टेट एथलेटिक मीट में एक स्वर्ण, रजत और दो कांस्य पदक जीतकर ऑलओवर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले पांच बच्चे रायपुर छत्तीसगढ़ में रविवार से होने वाली नेशनल ए
Share:
पीलीभीत: एटा में हुई एथलेटिक मीट में बच्चों ने फहराया परचम
Read in your preferred language.

पूरनपुर के अकाल एकेडमी गोमती गुरुद्वारा के बच्चों ने एटा के श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल में 24 से 28 अक्तूबर तक हुई कलस्टर स्टेट एथलेटिक मीट में एक स्वर्ण, रजत और दो कांस्य पदक जीतकर ऑलओवर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले पांच बच्चे रायपुर छत्तीसगढ़ में रविवार से होने वाली नेशनल एथलेटिक मीट में प्रतिभाग करने को रवाना हो गए।

अंडर 14 बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में रमनदीप कौर, हरमनदीप कौर, खुशमन प्रीत कौर, सनमीत कौर ने 4 गुणे 100 मीटर की रिले रेस में स्वर्ण, सनमीत कौर ने 200 मीटर दौड़ में रजत, गुरकीरत कौर, सुमनदीप कौर ने लंबी और ऊंची कूद में कांस्य पद जीता। प्रधानाचार्य मनिंदर कौर ने बच्चों की हौसलाअफजाई की।