Tuesday, 15 September 2026 | 2:33 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना गजरौला का किया गया वार्षिक निरीक्षण

पीलीभीत आज दिनांक 14-02-2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जय प्रकाश द्वारा थाना गजरौला का वार्षिक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में थाना कार्यालय, बैरिक,भोजनालय,महिला हैल्प डैस्क, थाना परिसर एवं थाने के विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण गहनता से किया तथा अभिलेखों के सही से रखरखाव व अभिलेखों को अद्याव
Share:
पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना गजरौला का किया गया वार्षिक निरीक्षण
Read in your preferred language.

पीलीभीत आज दिनांक 14-02-2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जय प्रकाश द्वारा थाना गजरौला का वार्षिक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में थाना कार्यालय, बैरिक,भोजनालय,महिला हैल्प डैस्क, थाना परिसर एवं थाने के विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण गहनता से किया तथा अभिलेखों के सही से रखरखाव व अभिलेखों को अद्यावधिक कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। शस्त्रों का निरीक्षण किया गया व समय समय पर उनकी सफाई करने के निर्देश दिये। टॉप 10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर, ग्राम अपराध रजिस्टर, असलहा धारकों,ऑर्डर बुक,भूमि विवादों आदि से संबंधित जानकारियां पूछी गई। आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत पुलिस कर्मचारियों व ग्राम चौकीदारों के साथ मीटिंग कर आवश्यक निर्देश दिए एवं ग्राम चौकीदारों को कंबल वितरण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री वीरेंद्र विक्रम, प्रभारी निरीक्षक थाना गजरौला श्री जयप्रकाश भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक
-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं
कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.
-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g
आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ