Tuesday, 15 September 2026 | 2:22 PM
भारत

पीलीभीत:दैवीय आपदा की घटना स्थल पर पहुंची सहायता किट प्रदान की- उप जिलाधिकारी

पूरनपुर प्रेम गिरी पुत्र छोटे गिरि निवासी पिपरिया जयभद्र के घर विगत सप्ताह घर में आग लगने के कारण एक गाय गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। उस दैवीय आपदा की घटना के कारण प्रेम गिरी के घर का सामान जल गया था। उपत के दृष्टिगत आज दिनांक 08-12-2022 को उप जिलाधिकारी कलीनगर के द्वारा प्रेम गिरी के घर जाकर व्यक्त
Share:
पीलीभीत:दैवीय आपदा की घटना स्थल पर पहुंची सहायता किट प्रदान की- उप जिलाधिकारी
Read in your preferred language.

पूरनपुर प्रेम गिरी पुत्र छोटे गिरि निवासी पिपरिया जयभद्र के घर विगत सप्ताह घर में आग लगने के कारण एक गाय गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। उस दैवीय आपदा की घटना के कारण प्रेम गिरी के घर का सामान जल गया था।
उपत के दृष्टिगत आज दिनांक 08-12-2022 को उप जिलाधिकारी कलीनगर के द्वारा प्रेम गिरी के घर जाकर व्यक्तिगत रूप से सहायता यथा कम्बल, शॉल, स्वेटर एवं 50 कि०ग्रा० राशन, खाद्य तेल चीनी इत्यादि की सहायता प्रदान की गयी।
प्रेमगिरि के घर पर अग्निकाण्ड से हुए पशु हानि व सामान जलने पर हुए नुकसान के सम्बन्ध में एक विस्तृत आख्या बनाकर देवीय आपदा मद से सहायता राशि उपलब्ध कराये जाने हेतु आख्या प्रेषित कर दी गयी है। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर घायल गाय के समुचित इलाज हेतु निर्देशित किया गया।