Monday, 14 September 2026 | 10:59 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत:अखण्ड पाठ के पश्चात हवन पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ।

पूरनपुर/पीलीभीत। श्रीराम जानकी मंदिर पर गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में हुए अखण्ड पाठ के पश्चात हवन पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ धार्मिक कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। पूरनपुर रामलीला मैदान के सामने श्रीराम जानकी मंदिर के महंत बाबा राघवदास के
Share:
पीलीभीत:अखण्ड पाठ के पश्चात हवन पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ।
Read in your preferred language.

पूरनपुर/पीलीभीत। श्रीराम जानकी मंदिर पर गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में हुए अखण्ड पाठ के पश्चात हवन पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ धार्मिक कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
पूरनपुर रामलीला मैदान के सामने श्रीराम जानकी मंदिर के महंत बाबा राघवदास के द्वारा गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में नौ जुलाई से अखण्ड पाठ का शुभारंभ हुआ था। अखण्ड पाठ के पश्चात हवन पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ धार्मिक कार्यक्रम का समापन हो गया। महंत बाबा राघवदास ने भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया। महंत बाबा राघवदास ने दूर-दराज से आए हुए सन्त महात्माओं का स्वागत किया। भंडारे में कई जिलों के महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं, नैमिषारण्य, बंडा, जितौरिया, लुकटिहाई, बलरामपुर, कसगंजा, अमरैयाकलां, खाता, तकियादीनारपुर, सुखदासपुर, देवीपुर, जमुनिया, न्यूरिया, मल्लपुर आदि कई स्थानों के सन्त महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भंडारे में भाग लिया। धार्मिक समारोह में बाबा राघवदास, पुवायां विधायक चेतराम, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, जिला पंचायत प्रतिनिधि गुरभाग सिंह, सरोज बाजपेई, बाबा गोपाल दास, सुरेंद्र दास, श्रीकृष्ण दास, चेतन्य दास, मनमोहन दास, भगवान दास, सर्वेश कुमार स्वर्णकार, राधाकृष्ण कुशवाहा, मथुरा प्रसाद वर्मा, आशीष, रामलड़ैते, महेश, सचिन, रितुराज, सक्षम, अनिल आदि मौजूद रहे।