Tuesday, 15 September 2026 | 11:07 AM
भारत

पीलीभीत :मजदूरी करने गया युवक बेहोशी की हालत में मिला

पूरनपुर।मजदूरी करने गया युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुआवोझ निवासी पवन कुमार शुक्रवार को गांव के ही एक युवक के साथ मजदूरी करने गया था।काफी देर तक युवक वापस घर नहीं लौटा।इस प
Share:
पीलीभीत :मजदूरी करने गया युवक बेहोशी की हालत में मिला
Read in your preferred language.

पूरनपुर।मजदूरी करने गया युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सुआवोझ निवासी पवन कुमार शुक्रवार को गांव के ही एक युवक के साथ मजदूरी करने गया था।काफी देर तक युवक वापस घर नहीं लौटा।इस पर परिजनो ने उसकी खोजबीन की,लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसी दौरान गांव के पास वह बेहोशी की हालत में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे,जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।