Tuesday, 15 September 2026 | 2:45 PM
भारत

पीलीभीत :बॉसुरी महोत्सव में सूचना विभाग द्वारा रूहेलखण्ड के अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथा व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का लगया जायेगा मेगा स्टाल।

पीलीभीत दिनांक 17, 18, 19 दिसम्बर 2021 को आयोजित होने वाले बॉसुरी महोत्सव 2021 में सूचना विभाग के द्वारा रूहेलखण्ड के अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथा एवं उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से सम्बन्धित कॉर्नर का मेगा स्टाल की प्रदर्शनी लगाई जायेगी, जिसमें रूहेलखण्ड के स्वतंत्रता सेनानियो
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत दिनांक 17, 18, 19 दिसम्बर 2021 को आयोजित होने वाले बॉसुरी महोत्सव 2021 में सूचना विभाग के द्वारा रूहेलखण्ड के अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथा एवं उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से सम्बन्धित कॉर्नर का मेगा स्टाल की प्रदर्शनी लगाई जायेगी, जिसमें रूहेलखण्ड के स्वतंत्रता सेनानियों से सम्बन्धित गतविधियां प्रर्दशित की जायेगी एवं सरकार की उपलब्धियों को प्रर्दशित किया जायेगा। मेगा स्टाल में रूहेलखण्ड के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों व अमर शहीदों की प्रदर्शनी लगाई जायेगी, जिसमें उनके द्वारा देश की स्ततंत्रता के लिए बलिदान एवं योगदान को प्रदर्शित किया जायेगा। साथ ही साथ उनसे सम्बन्धित कहनियों के वीडियो क्लिप के माध्यम से योगदान को दिखाया जायेगा। 1857 की क्रान्ति से लेकर स्वतंत्रता तक के प्रमुख सेनानियों के योगदान पर आधारित प्रदर्शनी में अशफाफ उल्ला खां, रोशन सिंह, पं0 रामप्रसाद बिस्मिल, कुंवर भगवान सिंह, दामोदर दास, रामस्वरूप जैसे अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों की गाथाओं का वर्णन किया जायेगा। अमर शहीदों/स्वतंत्रता सेनानियों के मेगा स्टाल में दिनांक 17,18 व 19 को लखनऊ व बरेली से इतिहास के प्रमुख आचार्या को आमंत्रित किया गया है, जिसमें दिव्यांगों को समर्पित शकुन्तला विश्वविद्यालय के प्रो0 डॉ0 अवनीश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में दिनांक 17.12.2021 व्याख्यान आयोजित किया जायेगा। अन्य दो दिन भी इसी तरह कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। मेगा स्टाल के दूसरे भाग में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग लखनऊ द्वारा बॉसुरी महोत्सव में उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं नीतियों से आम जनमानस को जागरूक करने हेतु आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जायेगी।