Tuesday, 15 September 2026 | 2:33 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : अहमदाबाद में होने वाली प्रतियोगिता के लिए 13 खिलाड़ी हुए चयनितन की देखरेख में जुटे हुए हैं।

पीलीभीत में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में जिला एथलेटिक्स संघ एवं इंटर डिस्ट्रिक नेशनल चैंपियनशिप के लिए अंडर 16, अंडर 14 बालक और बालिका वर्ग का रविवार को ट्रायल हुआ। इसमें जिले से 13 खिलाड़ियों का चयन हुआ। 14 फरवरी से 18 फरवरी के मध्य अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली प्रतियोगिता को लेकर ड्रमंड राजकीय
Share:
पीलीभीत : अहमदाबाद में होने वाली प्रतियोगिता के लिए 13 खिलाड़ी हुए चयनितन की देखरेख में जुटे हुए हैं।
Read in your preferred language.

पीलीभीत में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में जिला एथलेटिक्स संघ एवं इंटर डिस्ट्रिक नेशनल चैंपियनशिप के लिए अंडर 16, अंडर 14 बालक और बालिका वर्ग का रविवार को ट्रायल हुआ। इसमें जिले से 13 खिलाड़ियों का चयन हुआ।

14 फरवरी से 18 फरवरी के मध्य अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली प्रतियोगिता को लेकर ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में इसका ट्रायल लिया गया। 600 मीटर अंडर 16 बालक वर्ग दौड़ में हरप्रीत सिंह प्रथम, हरिश्चंद्र दूसरे और मुकीन ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में ज्योति प्रथम रहीं।

भाला फेंक में निखिल सिंह और गितिका प्रथम रहीं। 60 मीटर दौड़ में आर्य राज प्रथम व मोहम्मद अवी दूसरे स्थान पर रहे। लंबीकूद में मोहम्मद अबी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 में रोहित प्रथम, कामरान अली दूसरे और आकाश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शगुन पाल ने बाजी मारी। ट्रायल में स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को सचिव डोरी लाल, गंगाधर वर्मा ने विजेताओं को प्रमाण पत्र और मेडल बनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजवीर वर्मा, रवि कुमार, जयप्रकाश, राजकुमार, मनीष कुमार, सतीश शर्मा, दयावती, रुस्तम, अजय कुमार भारद्वाज, सत्येंद्र कुमार मौजूद रहे।