Tuesday, 15 September 2026 | 12:22 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में पहिया पंचर होने से पलटी पिकअप:13 सवारियां हुईं घायल

मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में सड़क पर उस समय चीख-पुकार मच गई जिस समय चलती पिकअप कार का पहिया पंचर होने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप पलटते ही उसमें बैठी सवारियों में में चीख-पुकार मच गई। पिकअप पलटने की जानकारी होती स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया ज
Share:
मैनपुरी में पहिया पंचर होने से पलटी पिकअप:13 सवारियां हुईं घायल
Read in your preferred language.

मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में सड़क पर उस समय चीख-पुकार मच गई जिस समय चलती पिकअप कार का पहिया पंचर होने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप पलटते ही उसमें बैठी सवारियों में में चीख-पुकार मच गई। पिकअप पलटने की जानकारी होती स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पिकअप सवार किसी रिश्तेदार की हुई मौत की गमी में जा रहे थे। वहां पहुंचने से पहले उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क हादसा औछा थाना क्षेत्र के छतारी गांव के पास की है। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला पाल निवासी सत्य प्रकाश अपने परिजनों के साथ पिकअप कार में सवार होकर फिरोजाबाद जनपद के जसराना क्षेत्र के गांव पाड़म अपनी रिश्तेदारी में खत्म हुई बुआ के घर जा रहे।

वह बिछवां थाना क्षेत्र के औछा रोड पर गांव छतारी के पास पहुंचे ही थे कि पिकअप कार का पहिया चलते-चलते पंचर हो गया, जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार में सवार 13 सवारियां घायल हो गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी सवारियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल
डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल पहुंचे सत्यप्रकाश ने बताया दुर्घटना में पूजा देवी, सुनीता देवी, मुनीष कुमार, अनीष कुमार, शांति देवी, धनीराम, रामअवतार, जयप्रकाश, सत्यप्रकाश, रामविलास आदि लोग घायल हो गए जिनका उपचार किया जा रहा है।