Tuesday, 24 November 2026 | 7:28 PM
भारत

पटना: 11 से 13 दिसंबर 2026 तक वैशाली में होगा अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन

Share:
 पटना: 11 से 13 दिसंबर 2026 तक वैशाली में होगा अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन
– मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

वैशाली की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं समृद्ध बौद्ध विरासत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन-2026 के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर मुख्य सचिव, बिहार श्री प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सम्मेलन की तैयारियों, विभागीय कार्ययोजना, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से इन बिंदुओं पर चर्चा हुई: सम्मेलन के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियां।
 देश-विदेश से आने वाले प्रतिनिधियों, बौद्ध विद्वानों एवं विशिष्ट अतिथियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं।
 पर्यटन, भवन निर्माण, कला एवं संस्कृति विभाग तथा बिहार विरासत विकास समिति की तैयारियां।
 बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप से संबंधित व्यवस्थाएं।
सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने एवं बेहतर समन्वय के निर्देश।
बैठक में जिला पदाधिकारी, वैशाली सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम से वैशाली की गौरवशाली बौद्ध विरासत को  वैश्विक मंच मिलेगा।
यह सम्मेलन वैशाली की ऐतिहासिक पहचान, सांस्कृतिक विरासत एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।