प्रयागराज, माघ मेला के दृष्टिगत घाटों का निरीक्षण एवं एण्टी ड्रोन सिस्टम के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में क्रियान्वयन,
माघ मेला व देव दीपावली के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित स्नान व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस उपायुक्त, माघ मेला व पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा मेला क्षेत्र के प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं श्रद्धालुओं के आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित को घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
मेला क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग की दिशा में एण्टी ड्रोन सिस्टम को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किए जाने की पहल की गयी, जिसका परीक्षण देव दीपावली के अवसर पर किया जायेगा। इस प्रणाली के माध्यम से अनधिकृत ड्रोन गतिविधियों की निगरानी एवं नियंत्रण कर मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।