क़ुरावली। ब्लड की जांच करने को मना करने पर पैथोलॉजी संचालक तथा उसके साथियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर राइफल से जानलेवा फायर कर दिया। घटना की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई गई।
क्षेत्र के ग्राम ख़िरना खुर्द निवासी सुधाकर सिंह राठौर पुत्र अमान सिह राठौर मैं थाना में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए बताया कि बीते मंगलवार को बुखार आने पर वह अपना ब्लड टेस्ट करवाने के लिए घिरोर रोड स्थित बालाजी पैथोलोजी पर जा रहा था। इस दौरान रास्ते मे गुलशन पैथोलोजी का संचालक नन्दकिशोर पुत्र आराम सिह निवासी कोकदा एवम पैथोलॉजी पर काम करने वाला उसका साथी अपने यहाँ जाच के लिए जवरदस्ती करने लगा। जब सुधाकर ने मना किया तो दोनों हाथापाई एवम गालीगलौज करने लगे। तभी उसका एक साथी पैथोलोजी के अन्दर से राइफल निकालकर ले आया और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। घटना की रिपोर्ट मौके पर बनाई गई वीडियो के आधार पर थाना में दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
UP News
मैनपुरी में पैथोलॉजी संचालक तथा उसके साथियों ने मारपीट कर किया जानलेवा फायर
क़ुरावली। ब्लड की जांच करने को मना करने पर पैथोलॉजी संचालक तथा उसके साथियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर राइफल से जानलेवा फायर कर दिया। घटना की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई गई। क्षेत्र के ग्राम ख़िरना खुर्द निवासी सुधाकर सिंह राठौर पुत्र अमान सिह राठौर मैं थाना में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए बताया कि ब
Read in your preferred language.