Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
UP News

पीलीभीत में इधर-उधर भटके यात्री, निजी वाहनों से पहुंच रहे मंजिल को

बीसलपुर मार्ग पर पांच बजे के बाद रोडवेज की बस सेवा नहीं है। अधिग्रहण होने से बची शेष मैजिक दिन में ही संचालित हो रही हैं। सात बजे के बाद सफर करने वाले यात्रियों को निजी वाहन करना पड़ रहा है। 19 अप्रैल को जिले में मतदान होना है। इसको लेकर अधिकारी व पुलिस कर्मियों के लिए मैजिक व अन्य छोटे वाहनों का अध
Share:
पीलीभीत में इधर-उधर भटके यात्री, निजी वाहनों से पहुंच रहे मंजिल को
Read in your preferred language.

बीसलपुर मार्ग पर पांच बजे के बाद रोडवेज की बस सेवा नहीं है। अधिग्रहण होने से बची शेष मैजिक दिन में ही संचालित हो रही हैं। सात बजे के बाद सफर करने वाले यात्रियों को निजी वाहन करना पड़ रहा है।

19 अप्रैल को जिले में मतदान होना है। इसको लेकर अधिकारी व पुलिस कर्मियों के लिए मैजिक व अन्य छोटे वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। बड़े वाहन और बसें भी अधिगृहीत की गई हैं। ऐसे में स्थानीय मार्गों पर सवारी वाहनों का टोटा हो गया है। वाहन न होने से सवारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

शाम सात बजे के बाद पूर्णागिरि व अन्य स्थानों से आने वाले यात्रियों को बीसलपुर मार्ग पर जाने के लिए कोई वाहन ही नहीं मिल रहा है। महज ट्रक या फिर कोई लोडर ही सहारा बन रहा है। चौराहे पर मौजूद चालक सवारियों को छोड़ने के दोगुने रुपये वसूलकर गंतव्य तक छोड़ रहे हैं।

बुधवार दोपहर एक बजे असम चौराहे पर पूरनपुर मार्ग, बीसलपुर और बरेली जाने वाले मार्ग पर यात्रियों की भीड़ थी। निजी सवारी वाहन भी नहीं थे। एक वाहन आता तो यात्रियों की भीड़ दौड़ पड़ती। वाहन में सवार होने और सीट के लिए धक्का-मुक्की का नजारा भी दिखा। सबसे अधिक समस्या पूरनपुर मार्ग के यात्रियों को हुई। सवारियों की भीड़ माधोटांडा जाने वाले मार्ग पर भी दिखीं। नौगवां चौराहे पर भी यात्री भटकते दिखे।