Tuesday, 15 September 2026 | 10:17 AM
भारत

पूर्व कप्तान माइकल वॉन द्रविड़ के कोच बनने की खबर पर बोला- 'बाकी टीमें हो जाएं सावधान'

पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid New Coach) के टीम इंडिया के कोच बनने की खबर सामने आते ही विश्व क्रिकेट में खलबली मच गई है. खबर है कि द्रविड़ टी20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल लेंगे. उनका पहला बड़ा मिशन न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज होगी. हालांकि, बीसी
Share:
पूर्व कप्तान माइकल वॉन द्रविड़ के कोच बनने की खबर पर बोला- 'बाकी टीमें हो जाएं सावधान'
Read in your preferred language.

पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid New Coach) के टीम इंडिया के कोच बनने की खबर सामने आते ही विश्व क्रिकेट में खलबली मच गई है. खबर है कि द्रविड़ टी20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल लेंगे. उनका पहला बड़ा मिशन न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज होगी. हालांकि, बीसीसीआई ने अभी इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है. लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने तो बाकी देशों को अभी से ही चेतावनी दे दी है.

जाफर ने लिखा कि कल तक यह मीडिया रिपोर्ट्स आ रही थीं कि राहुल द्रविड़ नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में बने रहेंगे, लेकिन आज सुबह यह खबर ब्रेक हुई कि वो टीम इंडिया के कोच बन रहे. तो आधी रात को ऐसा क्या हुआ? मेरा अनुमान है कि लॉर्ड शार्दुल ने अपने जन्मदिन पर यह विश मांगते हुए केक पर लगी मोमबत्तियां बुझाई थीं कि राहुल भाई उन्हें कोचिंग दें. शायद उनकी यही मुराद पूरी हो गई.

इससे पहले शनिवार सुबह यह खबर आई कि राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया का कोच बनने के लिए हामी भर दी है. उन्होंने शुक्रवार को IPL फाइनल के दौरान अपनी सहमति जताई. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल द्रविड़ T20 विश्व कप के बाद कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. यानी बतौर हेड कोच द्रविड़ का पहला मिशन न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज होगा.

दरअसल, द्रविड़ को कोच बनाने का फैसला, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह की उनके साथ हुई मीटिंग के बाद हुआ. इन दोनों ने द्रविड़ से यह जिम्मेदारी संभालने की गुजारिश की थी. पहले तो द्रविड़ कोच बनने से इनकार कर रहे थे. लेकिन इस बार वो मान गए.

द्रविड़ को 10 करोड़ रुपए मिलेंगे
रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के साथ राहुल द्रविड़ का करार 2023 के विश्व कप तक रहेगा. उन्हें 2 सालों के लिए बतौर फीस 10 करोड़ रुपए मिलेंगे. हालांकि, इस पर अभी बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.