Tuesday, 15 September 2026 | 5:24 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में फोटो एडिट करके बनाई अश्लील तस्वीर, सोशल मीडिया पर कर दीं वायरल

जिला मैनपुरी में मोहल्ला निवासी युवती और उसकी बहन के फोटो को एडिट करके अश्लील बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। अश्लील फोटो वायरल होने के बाद बहनें काफी परेशान हैं। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फर्जी आईडी बनाकर बहनों को बदनाम करने वालों की तलाश की जा रही है। कोतवाली
Share:
मैनपुरी में फोटो एडिट करके बनाई अश्लील तस्वीर, सोशल मीडिया पर कर दीं वायरल
Read in your preferred language.

जिला मैनपुरी में मोहल्ला निवासी युवती और उसकी बहन के फोटो को एडिट करके अश्लील बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। अश्लील फोटो वायरल होने के बाद बहनें काफी परेशान हैं। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फर्जी आईडी बनाकर बहनों को बदनाम करने वालों की तलाश की जा रही है।

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने शिकायत दी। बताया कि उसकी फेसबुक पर आईडी बनी हुई है। जिस पर उसकी बहन के कई फोटो डले हुए थे। किसी व्यक्ति ने प्रिया नाम से एक फेक आईडी बना ली। उसकी आईडी से उसके व बहन के फोटोग्राफ डाउनलोड कर लिए। अब उसके व बहन के फोटो को अश्लील बनाकर फेसबुक आईडी पर वायरल कर दिया है।

चार फरवरी को जब इस बारे में जानकारी हुई तो वह परेशान हो गई। उसके व बहन के अश्लील फोटो वायरल होने के चलते काफी बदनामी हो रही है। उनकी छवि भी खराब हो रही है। वह व परिजन मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।