Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
UP News

पीलीभीत में पति के मोबाइल पर भेजे अश्लील मेसेज, रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत में फेसबुक मेसेंजर पर युवक ने विवाहिता को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हुए कई मेसेज उसके पति को भेज दिए। जब पति ने विरोध किया, तो जान से मारने धमकी दी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेरमोहम्मद के रहने वाले युवक बताया कि थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी के व्यायामशाला वाली गली में रहने वाला कब
Share:
पीलीभीत में पति के मोबाइल पर भेजे अश्लील मेसेज, रिपोर्ट दर्ज
Read in your preferred language.

पीलीभीत में फेसबुक मेसेंजर पर युवक ने विवाहिता को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हुए कई मेसेज उसके पति को भेज दिए। जब पति ने विरोध किया, तो जान से मारने धमकी दी।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेरमोहम्मद के रहने वाले युवक बताया कि थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी के व्यायामशाला वाली गली में रहने वाला कबीर उर्फ राघव सक्सेना ने 22 मार्च को उसके फेसबुक के मेसेंजर पर अश्लील मेसेज भेजे। इसके बाद युवक ने उनकी पत्नी के बारे में गलत बातें करते हुए मेसेज भेजना शुरू कर दिया।

जब उसने विरोध किया तो युवक ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता के पति ने मामले की शिकायत कोतवाली में की। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।