Tuesday, 15 September 2026 | 2:31 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के नए पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ

पूरनपुर में रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के शपथ ग्रहण समारोह में शेखर सिंह को अध्यक्ष, ऋषि खन्ना को सचिव पद की शपथ दिलाई गई। बेस्ट रोटेरियन के लिए प्रभात सक्सेना और विशेष सहयोग के लिए अनंत गुप्ता, सोनू छीना व सौरभ पांडेय को पुरस्कृत किया गया। कोतवाली रोड स्थित एक होटल में बुधवार शाम हुए शपथ ग्रहण समारो
Share:
पीलीभीत में रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के नए पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ
Read in your preferred language.

पूरनपुर में रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के शपथ ग्रहण समारोह में शेखर सिंह को अध्यक्ष, ऋषि खन्ना को सचिव पद की शपथ दिलाई गई। बेस्ट रोटेरियन के लिए प्रभात सक्सेना और विशेष सहयोग के लिए अनंत गुप्ता, सोनू छीना व सौरभ पांडेय को पुरस्कृत किया गया।

कोतवाली रोड स्थित एक होटल में बुधवार शाम हुए शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। 2022-23 के अध्यक्ष आकाश खंडेलवाल ने नव मनोनीत अध्यक्ष शेखर सिंह को कॉलर पहनाकर कार्यभार सौंपा। सचिव पद की ऋषि खन्ना को जिम्मेदारी दी गई। संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह भदौरिया ने वर्ष 2022-23 में संस्था की ओर से कराए गए कार्यों की रिपोर्ट पेश की। अलीगढ़ सेंट्रल से आए पीयूष गर्ग और मंडल नॉमिनी राजेन विद्यार्थी ने क्लब की ओर से कराए जा रहे सामाजिक कार्यों की सरहाना की।

पीलीभीत नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन डॉ. आस्था अग्रवाल ने क्लब के कार्यों की प्रशंसा कर सहयोग देने का आश्वासन दिया। क्लब में छह नए सदस्य राहुल जायसवाल, राहुल गुप्ता, राजीव सिंह, अभिषेक भारती, अमन सिंह, सोना सिंह शामिल हुए। इन्हें रोटरी पिन लगाई गई। अंत में मिशन चंद्रयान-3 की सफलता पर केक काटकर आतिशबाजी की गई। इस मौके पर सीओ आलोक सिंह, क्लब के असिस्टेंट गवर्नर संजय अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, अशोक मित्तल, मोहन गुप्ता, डीपी सिंह आदि मौजूद रहे।