Tuesday, 15 September 2026 | 2:33 PM
भारत

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री से Porn एवं Semi-Porn वेबसाइटों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2025 नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (NCIB) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखकर इंटरनेट पर उपलब्ध अश्लील (Porn) एवं अर्ध-अश्लील (Semi-Porn) वेबसाइटों और सोशल मीडिया सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। एनसीआईबी की राष्ट्रीय अध्यक्ष/निदेशक
Share:
नई दिल्ली:प्रधानमंत्री से Porn एवं Semi-Porn वेबसाइटों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील
Read in your preferred language.

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2025 नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (NCIB) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखकर इंटरनेट पर उपलब्ध अश्लील (Porn) एवं अर्ध-अश्लील (Semi-Porn) वेबसाइटों और सोशल मीडिया सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

एनसीआईबी की राष्ट्रीय अध्यक्ष/निदेशक सुरेश शुक्ला ने अपने पत्र में कहा है कि इंटरनेट पर तेजी से बढ़ रही अश्लील सामग्री बच्चों, किशोरों और युवाओं के मानसिक एवं नैतिक विकास पर गहरा और नकारात्मक प्रभाव डाल रही है।

पत्र में इसके दुष्प्रभाव गिनाते हुए कहा गया है कि –

यह किशोरों और युवाओं में लत पैदा कर उनका भविष्य बर्बाद कर रही है।

समाज में यौन अपराधों, छेड़छाड़ और शोषण जैसी प्रवृत्तियों को बढ़ावा देती है।

पारिवारिक संबंधों में दरार और सामाजिक मूल्यों का ह्रास करती है।

बच्चों के मनोविज्ञान पर गंभीर चोट पहुँचाकर उन्हें गलत दिशा की ओर मोड़ती है।

सुरेश शुक्ला ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि जिस प्रकार सरकार ने ऑनलाइन रियल मनी गेम्स पर प्रतिबंध लगाकर समाज सुधार का ऐतिहासिक कदम उठाया है, उसी प्रकार Porn एवं Semi-Porn वेबसाइटों और सोशल मीडिया कंटेंट पर भी कठोर प्रतिबंध लगाया जाए।

एनसीआईबी का मानना है कि यदि केंद्र सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाती है तो यह भारत को नैतिक, सशक्त और सुरक्षित समाज की ओर ले जाने वाला ऐतिहासिक निर्णय होगा।

? गौरतलब है कि देश में समय-समय पर अश्लील वेबसाइटों पर रोक लगाने की मांग उठती रही है, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस तरह की सामग्री का तेजी से प्रसार गंभीर चिंता का विषय बन चुका है।