Monday, 14 September 2026 | 10:06 PM
UP News

पीलीभीत में सांसद ने लोगों की समस्याएं सुनीं ,दिए निराकरण के निर्देश

पीलीभीत में संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर आए सांसद वरुण गांधी ने दूसरे दिन मंगलवार की सुबह शंकर साल्वेंट पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जन समस्याएं सुनीं। समस्याओं के बाबत उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर निराकरण के निर्देश दिए। इसके बाद सांसद शहर में राजाबाग कॉलोनी स्थित कार्यकर्ता
Share:
पीलीभीत में सांसद ने लोगों की समस्याएं सुनीं ,दिए निराकरण के निर्देश
Read in your preferred language.

पीलीभीत में संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर आए सांसद वरुण गांधी ने दूसरे दिन मंगलवार की सुबह शंकर साल्वेंट पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जन समस्याएं सुनीं। समस्याओं के बाबत उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर निराकरण के निर्देश दिए।

इसके बाद सांसद शहर में राजाबाग कॉलोनी स्थित कार्यकर्ता कार्तिक सिंह के आवास पर गए और उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिवार का ढाढ़स बंधाया। सांसद राजाबाग कॉलोनी में ही आईटी प्रभारी सूरज शुक्ला के आवास पर भी पहुंचे।

इसके बाद बहेड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ सचिव कमलकांत, प्रतिनिधि अमित गंगवार, कार्यालय प्रभारी दीपक पांडेय, रमेश लोधी, बबलू वर्मा, जगदीश लोधी, राजेश सिंह, सुमित मिश्रा, सभासद अवतार सिंह मोनू, वतनदीप मिश्रा, साकेत सक्सेना, राधे गंगवार, अनिल किरन आदि मौजूद रहे।