Tuesday, 15 September 2026 | 2:25 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में कपड़े डालने गई किशोरी पर बंदरों ने किया हमला, तीसरी मंजिल से गिरी नीचे; हालत नाजुक

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बंदरों का उत्पात अब शहर में भी बढ़ने लगा है। शनिवार को घर की छत पर कपड़े डालने गई किशोरी पर बंदरों ने हमला कर दिय। बंदरों के हमले से घबराई किशोरी ने खुद को बचाने का प्रयास किया। इस बीच वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। घायल किशोरी का सैफई में उपचार चल रहा है। शहर के मोहल्ला
Share:
मैनपुरी में कपड़े डालने गई किशोरी पर बंदरों ने किया हमला, तीसरी मंजिल से गिरी नीचे; हालत नाजुक
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बंदरों का उत्पात अब शहर में भी बढ़ने लगा है। शनिवार को घर की छत पर कपड़े डालने गई किशोरी पर बंदरों ने हमला कर दिय। बंदरों के हमले से घबराई किशोरी ने खुद को बचाने का प्रयास किया। इस बीच वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। घायल किशोरी का सैफई में उपचार चल रहा है।

शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी साधौ सिंह की 14 वर्षीय पुत्री कामिनी शनिवार की सुबह अपने घर पर थी। तीसरी मंजिल पर वह कपड़े डालने गई थी। इस दौरान वहां पहले से ही मौजूद बंदरों के झुंड ने किशोरी पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराई किशोरी खुद को बचाने के लिए दौड़ी।

इस दौरान वह तीसरी मंजिल से नीचे गिरी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया है। किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है।