Tuesday, 15 September 2026 | 2:23 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में हैंडपंपों के रीबोर में विधायक ने जताई घपलेबाजी की आशंका

पीलीभीत में जन प्रतिनिधियों के साथ हुई विकास कार्यों की बैठक में पूरनपुर विधायक बाबूराम ने हैंडपंपों के रीबोर में घपलेबाजी की आशंका जताई थी। सीडीओ ने बीडीओ पूरनपुर को जांच सौंपकर सात दिनों में रिपोर्ट मांगी है। 21 फरवरी को लोनिवि के अतिथि गृह में जिले के विधायकों के साथ बैठक हुई थी। इसमें विधानसभा क
Share:
पीलीभीत में हैंडपंपों के रीबोर में विधायक ने जताई घपलेबाजी की आशंका
Read in your preferred language.

पीलीभीत में जन प्रतिनिधियों के साथ हुई विकास कार्यों की बैठक में पूरनपुर विधायक बाबूराम ने हैंडपंपों के रीबोर में घपलेबाजी की आशंका जताई थी। सीडीओ ने बीडीओ पूरनपुर को जांच सौंपकर सात दिनों में रिपोर्ट मांगी है।

21 फरवरी को लोनिवि के अतिथि गृह में जिले के विधायकों के साथ बैठक हुई थी। इसमें विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर से विधायक बाबूराम पासवान ने विकासखंड पूरनपुर में हैंडपंप मरम्मत के नाम पर सरकारी धनराशि में घपलेबाजी की आशंका जताई थी। कहा था कि इसमें खेल किया गया है। मामले में सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह से जांच कराने और कार्रवाई के लिए कहा था।

विधायक के आरोपों पर सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी पूरनपुर अरुण सिंह को मामले की जांच सात दिन के भीतर करने के निर्देश दिए हैं। घपलेबाजी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।