Monday, 14 September 2026 | 9:18 PM
UP News

मैनपुरी में आठ वर्षीय मासूम बालक के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को एक आरोपी ने एक आठ साल के बालक के साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर गला दबाकर मारने की कोशिश की। मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना कुर्रा थाना क्षेत
Share:
मैनपुरी में आठ वर्षीय मासूम बालक के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को एक आरोपी ने एक आठ साल के बालक के साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर गला दबाकर मारने की कोशिश की। मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

घटना कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी एक अनुसूचित जाति का आठ वर्षीय बालक मंगलवार को घर के बाहर था। तभी आरोपी प्रतिपाल सिंह बालक को अपने साथ ले गया। सुनसान जगह ले जाकर बालक के साथ आरोपी ने कुकर्म किया। बालक ने शोर मचाया तो आरोपी ने गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह से बालक की जान बच गई।

घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित के पिता की ओर से थाने में आरोपी प्रतिपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। बुधवार को थानाध्यक्ष अमित सिंह ने आरोपी प्रतिपाल सिंह को एक्सप्रेसवे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ