Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
UP News

पीलीभीत में गजरौला में पेट्रोल पंप से लौट रहे मैनेजर से बदमाशों ने की लूट

पीलीभीत में रविवार की शाम पेट्रोल पंप से काम निपटाकर घर लौट रहे मैनेजर से नकाबपोश बदमाश 15 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट ले गए। पूरनपुर के रहने वाले बृजमोहन थाना गजरौला क्षेत्र के उगनपुर स्थित पेट्रोल पंप पर मैनेजर हैं। रविवार की शाम वह काम निपटाने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। जरा चौकी के पास जंगल में
Share:
पीलीभीत में गजरौला में पेट्रोल पंप से लौट रहे मैनेजर से बदमाशों ने की लूट
Read in your preferred language.

पीलीभीत में रविवार की शाम पेट्रोल पंप से काम निपटाकर घर लौट रहे मैनेजर से नकाबपोश बदमाश 15 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट ले गए।

पूरनपुर के रहने वाले बृजमोहन थाना गजरौला क्षेत्र के उगनपुर स्थित पेट्रोल पंप पर मैनेजर हैं। रविवार की शाम वह काम निपटाने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। जरा चौकी के पास जंगल में हुई। बृजमोहन के मुताबिक, बाइक पर पीछे से आए तीन युवकों ने उनके सिर पर डंडा मारा। इससे वह गिर पड़े। इसके बाद तीनों बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और जेब में रखे 15 हजार रुपये व दो मोबाइल लूट ले गए।तीनों बदमाश गजरौला की तरफ भागे थे। मैनेजर ने जरा चौकी जाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। थानाध्यक्ष रूपा बिष्ट ने बताया कि लूट की जानकारी पीड़ित ने नहीं दी है। केवल साथ हुई मारपीट के बारे में ही बताया है, जिसकी जांच चल रही है।