Monday, 14 September 2026 | 9:20 PM
UP News

पीलीभीत में नाबालिग का एक साल तक किया शोषण, पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

कलीनगर में नाबालिग को दबाव में लेकर पहले एक साल तक शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद फर्जी हस्ताक्षर कर निकाहनामा बनवा लिया। कई बार घर में घुसकर मारपीट की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बा निवासी महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्
Share:
पीलीभीत में नाबालिग का एक साल तक किया शोषण, पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
Read in your preferred language.

कलीनगर में नाबालिग को दबाव में लेकर पहले एक साल तक शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद फर्जी हस्ताक्षर कर निकाहनामा बनवा लिया। कई बार घर में घुसकर मारपीट की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कस्बा निवासी महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव का ही युवक परेशान करता था। धमकी देकर संबंध बनाने का दबाव बनाता था। आरोप है कि पिछले साल पांच जून को युवक रात को घर में घुस आया और पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। शोर शराबे पर भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ में मौजूद लोगों ने घर बैठकर मामला निपटा दिया। समाज के लोगों द्वारा शरियत का हवाला देकर कार्रवाई न करने का दबाव बनाता रहा।

फर्जी हस्ताक्षर कर निकाह नामा बनवा लिया। आरोपी की पुत्री को जहरीला पदार्थ देकर सांप के काटने का शोर मचा दिया। मुश्किल से उसकी जान बची। इसके बाद कई बार युवक अपने परिजनों के साथ एक राय पर घर में घुसा और मारपीट कर कुछ नकदी भी ले गया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अजीम अहदम, सद्दाम, तालिव, इकबाल अहमद, मकदूम बेगम समेत चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।