Tuesday, 15 September 2026 | 2:23 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में मासूम से दुष्कर्म कर फरार हुआ अधेड़ आरोपी:मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनपद मैनपुरी की कुर्रा थाना पुलिस ने 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी मासूम के साथ वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि अधेड़ आरोपी मदद करने के बहाने मासूम के घर आया था। जहां उसने मासूम से घिनौना कृत्य करते हुए व
Share:
मैनपुरी में मासूम से दुष्कर्म कर फरार हुआ अधेड़ आरोपी:मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

जनपद मैनपुरी की कुर्रा थाना पुलिस ने 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी मासूम के साथ वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि अधेड़ आरोपी मदद करने के बहाने मासूम के घर आया था। जहां उसने मासूम से घिनौना कृत्य करते हुए वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

मामला थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव से जुड़ा है। जहां की निवासी मासूम की मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति ट्रक का चालक है जो कि अधिकतर घर से बाहर रहते हैं। वह अपनी तीन बच्चों और अपनी बूढ़ी सास के साथ गांव में निवास करती है। वह बृहस्पतिवार को अपनी बकरियां चराने के लिए खेतों की तरफ गई थी। जहां से करीब शाम 5 बजे घर लौटी तो देखा कि उसकी 6 वर्षीय मासूम बदहवास हालत में लहूलुहान स्थिति में रोते हुए उसके पास आई और उसने अपने ऊपर बीती घटना को उससे बताई।

उसने बताया कि गांव का रामप्रसाद (55) ने उसको कमरे में ले जाकर उसके साथ गलत और गंदा काम करके भाग गया है। मामले पर जानकारी देते हुए कुर्रा थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोपी रामप्रसाद उम्र 55 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर नहर की पटरी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।