Monday, 14 September 2026 | 10:59 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में युवक से शादी के बाद विवाहिता ने वापस ले ली दुष्कर्म की तहरीर

कलीनगर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाने वाली विवाहिता आखिर आरोपी युवक के साथ चली गई। दिन भर चली पंचायत के बाद युवक के घरवाले शादी के लिए राजी हो गए। गोमती उद्गम स्थल पर दोनों की शादी कराई गई। इसके बाद विवाहिता ने युवक के खिलाफ दी गई दुष्कर्म की तहरीर वापस ले ली। पूरनपुर क्षेत्र की
Share:
पीलीभीत में युवक से शादी के बाद विवाहिता ने वापस ले ली दुष्कर्म की तहरीर
Read in your preferred language.

कलीनगर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाने वाली विवाहिता आखिर आरोपी युवक के साथ चली गई। दिन भर चली पंचायत के बाद युवक के घरवाले शादी के लिए राजी हो गए। गोमती उद्गम स्थल पर दोनों की शादी कराई गई। इसके बाद विवाहिता ने युवक के खिलाफ दी गई दुष्कर्म की तहरीर वापस ले ली।

पूरनपुर क्षेत्र की एक विवाहिता ने बृहस्पतिवार को माधोटांडा थाने पहुंचकर क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। विवाहिता का आरोप था कि युवक के कहने पर उसने अपने पति को तलाक दे दिया। इसके बाद युवक ने शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया।

इसके बाद दोनों पक्षों में थाने के बाहर दिन भर पंचायत हुई। देर युवक के घरवाले शादी करने के लिए राजी हो गए। इसके बाद गोमती उद्गम स्थल पहुंचकर शादी की रस्म पूरी की गईं। इस बीच दोनों पक्षों के बीच फिर किसी बात को लेकर नोकझोंक होने लगी, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने समझाकर उन्हें शांत कर दिया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि लड़का पक्ष के राजी होने के बाद शादी हो गई। इसके बाद विवाहिता ने तहरीर वापस ले ली।