Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
UP News

पीलीभीत में नकदी व आभूषण लेकर लापता हुई विवाहिता

कस्बे के वार्ड में रहने वाली चार बच्चों की मां घर से नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गई। पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कस्बे के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी शादी को 15 वर्ष हो गए। उसके चार बच्चे भी हैं। 31 मई को उसकी पत्नी दोपहर दो बजे घर से तीन लाख 50 हजार रुपये व लाखों के जेवरात लेकर कहीं चली गई
Share:
पीलीभीत में नकदी व आभूषण लेकर लापता हुई विवाहिता
Read in your preferred language.

कस्बे के वार्ड में रहने वाली चार बच्चों की मां घर से नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गई। पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कस्बे के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी शादी को 15 वर्ष हो गए। उसके चार बच्चे भी हैं। 31 मई को उसकी पत्नी दोपहर दो बजे घर से तीन लाख 50 हजार रुपये व लाखों के जेवरात लेकर कहीं चली गई। संभावित जगहों पर तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने युवक की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।