Monday, 14 September 2026 | 11:00 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी की बारिश ने मचाई तबाही, इंटर कॉलेज का कमरा गिरा, कच्चा मकान भी हुआ धराशायी

मैनपुरी में बारिश जमकर तबाही मचा रही है। घिरोर के दन्नाहार क्षेत्र के त्रिलोकपुर में कच्चा मकान गिर गया। गनीमत ये रही कि उस समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। वहीं विकासखंड जागीर क्षेत्र के गांव अजीतगंज में सरस्वती इंटर कॉलेज का कमरा भी गिर गया। त्रिलोकपुर निवासी हरीचंद्र का रविवार को कच्चा मकान बा
Share:
मैनपुरी की बारिश ने मचाई तबाही, इंटर कॉलेज का कमरा गिरा, कच्चा मकान भी हुआ धराशायी
Read in your preferred language.

मैनपुरी में बारिश जमकर तबाही मचा रही है। घिरोर के दन्नाहार क्षेत्र के त्रिलोकपुर में कच्चा मकान गिर गया। गनीमत ये रही कि उस समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। वहीं विकासखंड जागीर क्षेत्र के गांव अजीतगंज में सरस्वती इंटर कॉलेज का कमरा भी गिर गया।

त्रिलोकपुर निवासी हरीचंद्र का रविवार को कच्चा मकान बारिश के बीच गिर गया। 15 दिन पहले मकान का एक हिस्सा गिर गया था। हरीचंद्र खोखा में परचून की दुकान चालकर परिवार पालता था। उसका गांव में कच्चा मकान बना हुआ है। कच्चा मकान गिर जाने के बाद से वह परेशान है। उसने प्रशासन से मदद दिलवाने की मांग की है।

इंटर कॉलेज का कमरा गिरा
विकासखंड जागीर क्षेत्र के गांव अजीतगंज में सरस्वती इंटर कॉलेज के कमरे में मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया। एक माह से रुक रुक कर हो बारिश के कारण शनिवार देर रात विद्यालय के पिछले हिस्से में बना कमरा गिर गया। रात को विद्यालय में कोई मौजूद नहीं था। परिसर में बने आधा दर्जन से अधिक कमरे गिरासू स्थिति में है। कक्षों की छत पर घास खड़ी है। क्षेत्र में सबसे पुराना इंटर कॉलेज है। अधिकतर जर्जर हो चुके कमरों में ताला लगा है। विद्यालयों के तीन कक्षों में ही शिक्षण कार्य किया जा रहा हैं। अभिभावकों ने डीआईओएस से मांग की है विद्यालय का निरीक्षण कर बदहाल कमरों में मरम्मत का कार्य कराया जाए।