Tuesday, 15 September 2026 | 5:24 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी के DPRO लापता: आवास में लटक रहा ताला, कर्मियों को कुछ नहीं पता; तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जिला पंचायतराज अधिकारी की मुश्किलें बढ़ीं तो वे मुख्यालय से गायब हो गए। सरकारी आवास में भी ताला लटक रहा है तो वहीं कार्यालय के कर्मचारियों को भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐेसे में विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। डीपीआरओ के पद पर तैनात अविनाश चंद शुक्रवार से
Share:
मैनपुरी के DPRO लापता: आवास में लटक रहा ताला, कर्मियों को कुछ नहीं पता; तलाश जारी
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जिला पंचायतराज अधिकारी की मुश्किलें बढ़ीं तो वे मुख्यालय से गायब हो गए। सरकारी आवास में भी ताला लटक रहा है तो वहीं कार्यालय के कर्मचारियों को भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐेसे में विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

डीपीआरओ के पद पर तैनात अविनाश चंद शुक्रवार से कार्यालय नहीं आ रहे थे। सोशल मीडिया पर उनके ऑडियो वायरल होने के बाद से उन्होंने कार्यालय से दूरी बना ली थी। वहीं शनिवार शाम को दो महिला कर्मचारियों द्वारा अनैतिक संबंध बनाने का दबाव और परेशान किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

इसके बाद से ही डीपीआरओ मुख्यालय से गायब हो गए हैं। रविवार को उनके पुलिस लाइन रोड स्थित सरकारी आवास पर ताला लटका रहा। कॉलोनी के गेट पर तैनात होमगार्ड ने बताया कि शनिवार को ही डीपीआरओ चले गए थे।

वहीं रविवार को शासन के सचिव के भ्रमण के चलते विकास भवन भी खुला था लेकिन यहां भी डीपीआरओ अविनाश चंद नहीं पहुंचे। डीपीआरओ का फोन भी लगातार स्विच रहा। कर्मचारियों को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि डीपीआरओ कहां हैं।

विभागीय कार्य होंगे प्रभावित
तीन दिन से जिला पंचायतराज अधिकारी अविनाश चंद कार्यालय नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में कहीं न कहीं विभागीय कार्य भी अब पिछड़ने लगे हैं। शासन द्वारा मांगी जाने वाली सूचनाओं से लेकर फरियादियों की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है।

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ