Tuesday, 15 September 2026 | 3:42 AM
उत्तर प्रदेश

दिल्ली में बारिश से मैनपुरी का संपर्क भी टूटा

मैनपुरी। दिल्ली में भारी बारिश के चलते जनपद से होकर गुजरने वाली एक मात्र कालिंदी एक्सप्रेस भी बृहस्पतिवार को बंद कर दी गई। इससे मैनपुरी के लोगों का दिल्ली रेलवे कनेक्शन भी टूट गया। देर शाम रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्री निराश होकर वापस लौट गए। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हो रही बारिश के कारण रेलवे ट्र
Share:
दिल्ली में बारिश से मैनपुरी का संपर्क भी टूटा
Read in your preferred language.

मैनपुरी। दिल्ली में भारी बारिश के चलते जनपद से होकर गुजरने वाली एक मात्र कालिंदी एक्सप्रेस भी बृहस्पतिवार को बंद कर दी गई। इससे मैनपुरी के लोगों का दिल्ली रेलवे कनेक्शन भी टूट गया। देर शाम रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्री निराश होकर वापस लौट गए।

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हो रही बारिश के कारण रेलवे ट्रेक भी प्रभावित हुआ है। रेलवे विभाग ने ब्रिज संख्या 249 पर आई परेशानी के चलते कानपुर से मैनपुरी होकर दिल्ली जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14723 और 14724 को निरस्त कर दिया। ट्रेन संख्या 14723 को बृहस्पतिवार की रात 10:05 बजे मैनपुरी पहुंचना था। ट्रेन के निरस्त की सूचना पर स्टेशन पहुंचे यात्री निराश लौट गए।

वहीं भिवानी से चलकर, दिल्ली शिकोहाबाद, मैनपुरी होते हुए कानपुर जाने वाली 14724 कालिंदी एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया। यह ट्रेन शुक्रवार की सुबह तीन बजकर 50 मिनट पर मैनपुरी पहुंचनी थी। दिल्ली के लिए जनपद से होकर गुजरने वाली एक मात्र ट्रेन के रद्द होने से जिले के लोगों को दिल्ली से संपर्क टूट गया है। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि कालिंदी एक्सप्रेस अप एंड डाउन को फिलहाल एक दिन के लिए बंद किया गया है।

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ