Tuesday, 15 September 2026 | 3:42 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में घने कोहरे की चादर में लिपटा मैनपुरी, दृश्यता लगभग शून्य रही, हाईवे पर रेंगते रहे वाहन

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। आलम यह रहा कि 50 मीटर भी देखना मुश्किल हो रहा था। सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते रहे। सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक घना कोहरा छाए रहने के चलते लोग घरों में कैद रहे। मंगलवार की सुबह कोहरे में लिपटी हुई रही। हाईवे पर वाहन लाइट ज
Share:
मैनपुरी में घने कोहरे की चादर में लिपटा मैनपुरी, दृश्यता लगभग शून्य रही, हाईवे पर रेंगते रहे वाहन
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। आलम यह रहा कि 50 मीटर भी देखना मुश्किल हो रहा था। सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते रहे। सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक घना कोहरा छाए रहने के चलते लोग घरों में कैद रहे।

मंगलवार की सुबह कोहरे में लिपटी हुई रही। हाईवे पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए नजर आए। न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते सर्दी का एहसास अधिक हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें सात डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान भी एक डिग्री की गिरावट के साथ 22 डिग्री सेल्सियस रहा। कुसमरा नेशनल हाइवे-92 पर भी घने कोहरे के चलते वाहन रेंगते रहे।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अभी आने वाले दिनों में कोहरा पड़ेगा। सुबह के समय घना कोहरा होने की वजह से दृश्यता लगभग शून्य रही। हाइवे पर वाहन चालक गाड़ियों की लाइट जलाकर निकले। मौसम विभाग के मुताबिक आगे अभी तेज शीतलहर चलने से हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ सकती है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से गलन बढ़ गई है। लोग कांपते नजर आए।