Tuesday, 15 September 2026 | 3:25 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी : यूपी में गोली चलवा देंगे,यूट्यूबर ने पिस्टल लहराते हुए फिल्मी स्टाइल में बनाई रील

मैनपुरी में सोशल मीडिया पर एक युवती का पिस्टल लहराते वीडियो सामने आया है। इसमें वह फिल्मी गाने पर रील बना रहीं हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती के पीछे एक कार खड़ी है। इसमें समाजवादी पार्टी का झंडा लगा हुआ है। वीडियो सामने आया तो लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। कई लोगों ने वीडियो को शेयर
Share:
मैनपुरी : यूपी में गोली चलवा देंगे,यूट्यूबर ने पिस्टल लहराते हुए फिल्मी स्टाइल में बनाई रील
Read in your preferred language.

मैनपुरी में सोशल मीडिया पर एक युवती का पिस्टल लहराते वीडियो सामने आया है। इसमें वह फिल्मी गाने पर रील बना रहीं हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती के पीछे एक कार खड़ी है। इसमें समाजवादी पार्टी का झंडा लगा हुआ है। वीडियो सामने आया तो लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। कई लोगों ने वीडियो को शेयर भी किया है।

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रही युवती यूट्यूबर आशवी यादव बताई जा रही हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सीओ सिटी का कहना है कि फिलहाल मामले की जानकारी नहीं है। ऐसा कुछ है तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।