Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
UP News

मैनपुरी : आम तोड़ते समय पैर फिसलने से पेड़ से नीचे गिरकर किशोर की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को आम तोड़ते समय किशोर पेड़ से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो परिजन व ग्रामीण भागते हुए मौके पर पहुंचे। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। घटना बेवर थाना क्षेत्र के विक्कापुर गांव की है। गांव निवासी शिवम पाल (
Share:
मैनपुरी : आम तोड़ते समय पैर फिसलने से पेड़ से नीचे गिरकर किशोर की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को आम तोड़ते समय किशोर पेड़ से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो परिजन व ग्रामीण भागते हुए मौके पर पहुंचे। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। घटना बेवर थाना क्षेत्र के विक्कापुर गांव की है। गांव निवासी शिवम पाल ( 14मंगलवार ) की दोपहर आम तोड़ने के लिए बाग में गया था। यहां वह आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। आम तोड़ते समय उसका संतुलन बिगड़ गया। पैर फिसलने से वह पेड़ से नीचे गिर गया और अचेत हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ दिया दम
काफी देर तक वह वहीं पड़ा रहा। काफी देर बाद उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने किशोर को अचेत पड़ा देखा तो रुक गए। पास जाकर देखा तो उन्हें घटना पता चली। उन्होंने परिजन को इसकी सूचना दी। परिजन भागते हुए पहुंचे और उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।