Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
UP News

मैनपुरी : सड़क हादसे में दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार को बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। लोगों से बात करके शिनाख्त करने की कोशिश की। जांच के दौरान एक युवक की शिनाख्त फर्रुखाबाद जिला तो दू
Share:
मैनपुरी : सड़क हादसे में दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार को बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। लोगों से बात करके शिनाख्त करने की कोशिश की।

जांच के दौरान एक युवक की शिनाख्त फर्रुखाबाद जिला तो दूसरे की पहचान कुर्रा थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजन को सूचना दी है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के कुसमरा रोड पर हुआ।