Tuesday, 15 September 2026 | 12:28 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी : ताला तोड़कर घुसे चोर, नकदी सहित लाखों के जेवरात कर दिए पार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों के जेवरात पार कर दिए। सुबह घर वालों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। घटना करहल थाना क
Share:
मैनपुरी : ताला तोड़कर घुसे चोर, नकदी सहित लाखों के जेवरात कर दिए पार
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों के जेवरात पार कर दिए। सुबह घर वालों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

घटना करहल थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव की है। गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात वह परिजन के साथ घर की छत पर सो रहा था। रात में किसी समय चोर ताला तोड़ कर घर में घुस आए। कमरे की कुंडी काटकर अलमारी में रखे करीब 1.50 लाख रुपये और करीब पांच लाख के जेवर चोरी कर ले गए।

चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
बताया कि परिवार के लोग जब सुबह जगे और नीचे गए तो सामान बिखरा देखा। कमरे के अदंर जाकर देखा तो होश उड़ गए। आलमारी से सबकुछ चोरी हो चुका था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।